पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bohr's A Road Accident, Property Owners And The Merchants Of Death

बोहर के पास सड़क हादसा, होटल मालिक और व्यापारी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. अस्थल बोहर के पास संतुलन बिगड़ने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर में गुड़गांव स्थित होटल मालिक बलवान सिंह व दूध व्यापारी जोगेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका साथी मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
गुड़गांव के गांव बिलासपुर निवासी जोगेंद्र सिंह की मौसी की लड़की बोहर गांव में शादीशुदा है। बहन से मिलने के लिए वह अपने साथी बलवान व मंजीत के साथ बोहर आया हुआ था। शाम करीब चार बजे वापस जाते समय बाइक अस्थल बोहर के नजदीक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जोगेंद्र सिंह ने शाम करीब साढ़े सात बजे दम तोड़ दिया।