पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ के विरुद्ध रैली में भी छेड़छाड़, धुनाई

हरियाणा की एक औऱ दबंग गर्ल ने की मनचले की जमकर धुनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(छेड़ने वाले युवक को थप्पड़ जड़ती युवती)
रोहतक। शहर में बुधवार को 'दो बहनों' से छेड़छाड़ के विरोध में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। एसडीएम को ज्ञापन देकर सब लौट रहे थे। तभी एक छात्रा पर एक छात्र ने फब्ती कस दी। छात्रा ने युवक को जमकर धुना। आरोपी ने माफी मांगकर पीछा छुड़ाया। पीड़िता ने पुलिस केस नहीं किया। उसका कहना है, 'यह समाज पुरुष प्रधान है। पुलिस केस करती तो 'दो बहनों' की तरह बदनाम कर दिया जाता। मैंने अपने अंदाज में युवक को जवाब दे दिया है।'

चलती बस में छेड़छाड़ के बाद तीन युवकों को पीटने वाली पूजा व आरती के पक्ष में बुधवार को कई छात्र संगठन उतर आए। छात्र एकता मंच के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इनमें एलएलबी सेकंड ईयर की छात्रा गांव सांघी निवासी किरन भी थी। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद वह अपनी सहेली के साथ लौटने लगी तो लघु सचिवालय के पार्किंग गेट पर खड़े उसके ही गांव के एक युवक ने उस पर फब्तियां कस दी। किरन उसके पास पहुंची। तभी युवक बोला, क्या बिगाड़ लेगी? इस पर लड़की उसे पीटते हुए लघु सचिवालय की दीवार तक ले गई। आरोपी ने माफी मांगकर पीछा छुड़ाया और वहां से रफूचक्कर हो गया।
छात्रा के गांव का ही है आरोपी

किरन ने बताया, 'मेरे गांव का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ था। उसके तीन साथी बाइक पर थे और वह नीचे खड़ा था। उसने कमेंट किया कि सांघी आली कैसी है...? मैंने इसका कारण पूछा तो वह हेकड़ी दिखाने लगा। मैंने भी उसको जवाब दे दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें घटना की और भी तस्वीरें...