रोहतक। कोहरे व धुंध की शुरुआत के साथ अब सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। शनिवार की शाम दिल्ली रोड पर सागर विला के पास ब्रेकर पार करते ही तेज रफ्तार कार रोडवेज बस में घुस गई, जिससे कार चालक जख्मी हो गया। आने वाले दिनों में मौसम और खराब होगा और सड़क यातायात जोखिम भरा हो जाएगा। शहर के एक दर्जन स्थान डेंजर जोन के रूप में घोषित होने के बावजूद इसके ज्यादातर रूटों पर यातायात संकेतक व रिफलेक्टर या तो गायब हैं अथवा टूटे पड़े हैं।
गुड़गांव डिपो की रोडवेज बस शाम सात बजे दिल्ली बाईपास से शीला बाई पास की ओर आगे बढ़ी। सागर विला के पास बनाए गए ब्रेकर पर जैसे ही रोडवेज बस की रफ्तार धीमी हुई, पीछे से तेज गति से आ रही कार उसके अंदर घुस गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। कार का अगला हिस्सा स्टेयरिंग तक बस के अंदर धंस गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह ड्राइवर साइड का गेट खोला और घायल कार चालक प्रताप को बाहर निकाला।
बस चालक सोमवीर ने बताया कि हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। वह कार ड्राइविंग करने के साथ ही
मोबाइल पर बात कर रहा था। ब्रेकर का उसे ध्यान नहीं दिया और बस की स्पीड कम होते ही कार असंतुलित होकर बस की चपेट में आ गई। विंड स्क्रीन टूटने से कार चालक के चेहरे पर ज्यादा चोट आई है।
चिंह्नित डेंजर जोन
दूसरी ओर शहर में ऐसे चौराहे व स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां कोहरे व धुंध के चले सर्दी के मौसम में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसमें एमडीयू गेट नंबर 2, दिल्ली बाईपास, हैफेड चौक, शांतमई चौक, हिसार बाईपास, झज्जर चुंगी, काठमंडी, ओवरब्रिज चौक एवं जींद बाईपास शामिल हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...