पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Celebrated Maternal Home On Nephews Victory

महम के भांजे ने जीता दिल्ली का दिल, भांजे की जीत पर ननिहाल झूमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम। महम के भांजे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विजय पताका फहराई तो महम शहर में लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई उनके मामा के घर जाकर उन्हें बधाइयां देने लगा। समर्थकों ने आजाद चौक पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्या पर्ण कर हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कादियान व व्यापारी नेता विजय मित्तल के नेतृत्व में विजयी जुलूस निकाला। भांजे की इस जीत पर ननिहाल परिवार के सदस्य भी खूब झूमे।
अक्सर आते रहते हैं यहां

अरविंद केजरीवाल की मां गीतादेवी महम की हैं। कई साल पहले वह अपने पिता व भाइयों के साथ हिसार चली गईं। वहीं उनकी शादी सिवानी के रहने वाले गोविंदराम बंसल के साथ हुई। गीता के चचेरे भाई बलराज व राजेन्द्र परिवार सहित महम में ही रहते हैं। केजरीवाल बचपन से लेकर अभी तक कई बार महम में आए हैं। वे आखिरी बार 2012 में यहां आए थे।
इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ ऐतिहासिक चबूतरे पर शहीदों को प्रणाम कर दीप प्रज्जवलित किया था। महम के लोग भी चुनाव में उनकी मदद करने गए थे। अरविंद के मामा बलराज व राजेन्द्र का कहना है कि अरविंद भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा कानून, नियमों के पक्के हैं। उनका कहना है कि दिल्ली की जनता ने एक ईमानदार व्यक्ति के हाथों में बागडोर सौंपी है जिसका परिवर्तन उन्हें आने वाले समय में दिखाई देगा।
सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते आप के कार्यकर्ता। कस्बे के निगाना मोड पर कार्यकर्ता पार्टी की जीत पर ढोल नगाड़ों पर जमके थिरके। जश्न मना रहे राम लाल, सूरज बागड़ी, भीष्म, नीलम, बिजेंद्र, रामपाल ने कहा कि केजरीवाल की जीत आम आदमी की जीत है।
आगे की स्लाइड में देखिए PHOTOS...