पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस को एक साल से चकमा, फरीदाबाद, सिरसा व भिवानी में भी दिया वारदात को अंजाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक. शहर के रेलवे रोड पर आभूषण व्यापारी विश्वंभर से ढाई लाख का सोना ठग कर ले गया शातिर युवक दिल्ली का रहने वाला है और पिछले एक साल से सीएम सिटी से पहले फरीदाबाद, सिरसा व भिवानी में भी हाथ की सफाई दिखा चुका है। सिटी पुलिस उस तक पहुंचने के लिए सभी जिलों की पुलिस से तालमेल बनाकर जांच आगे बढ़ा रही है।

चार जिलों की पुलिस को तलाश

फरीदाबाद में 11 मई 2012 को उसने ओल्ड फरीदाबाद के समीप अग्रवाल ज्वेलर्स से सोने की चेन देखने के बहाने पूरे डिब्बे पर हाथ साफ कर गया। उसमें 400 ग्राम सोने की चेन थी। 20 फरवरी को सिरसा की मोहंता मार्केट स्थित सीताराम सोनी सरदूलगढ़ वाले की शॉप पर जाकर एक सोनू की अंगूठी देखने के बहाने उसने सोने की 600 ग्राम प्लेट को चुरा लिया। घटना के बाद आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

इसके बाद इस शख्स ने 22 फरवरी को भिवानी की भगनपुरी स्थित नरेंद्र ज्वेलर्स की दुकान से 138 ग्राम सोना चुरा लिया। साथ ही उसी दिन वहां की कृष्णा कॉलोनी मोड़ स्थित ओम ज्वेलर्स पर 70 ग्राम वजनी सोने की चेन चुरा ली। वहां भी यह शख्स सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्ड में आ गया। बावजूद इसके चारों जिलों की पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हुई है।