- Hindi News
- Clashes Between Villagers And Police Took Life Of Two Dozens Injured
रोहतक में पुलिस और गांववालों के बीच गोलीबारी, दो की मौत सौ घायल
रोहतक. बहुचर्चित सतलोक आश्रम पर कब्जे को लेकर विवाद रविवार को एक बार फिर से भडक़ उठा। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प में गोली लगने से पानीपत जिले के 24 वर्षीय संदीप और करौंथा गांव की 40 वर्षीय महिला प्रोमिला देवी की मौत हो गई। पथराव में तहसीलदार प्रमोद चहल, महम थाना प्रभारी सहित 110 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दौरान पथराव रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। गांव में जबरदस्त तनाव बना हुआ है। शाम करीब सात बजे दोबारा ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच झपड़ हुई। इसमें कई ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में 56 पुलिसकर्मी और 42 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।