(नार्थ जोन स्वीमिंग चैम्पियनशिप की बैक स्ट्रोक स्पर्धा में भाग लेती प्रतिभागी।)
रोहतक। दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई नार्थ जोन दूसरी स्वीमिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। 12 से 14 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता में राज्यों की 89 टीमों ने भाग लिया। इसमें पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर पहले स्थान पर रही। वहीं गेट वे स्कूल
सोनीपत की टीम पहली रनर अप और शाह सतनाम जी स्कूल सिरसा दूसरी रनर अप टीम रही। इसके अलावा बेस्ट स्वीमर के तौर पर अंडर 19 के ब्वॉयज मानवदीप और अंडर 19 गर्ल्स में पटियाला से हरलीन कौर, लुधियाना से इशप्रीत ने बाजी मारी।
अंडर 16 ब्वॉयज में बसंत और लड़कियों में अंजलि ने बाजी मारी। अंडर 14 ब्वॉयज से संदीप और गर्ल्स में खुशी जैन प्रथम रही। अंडर 12 में हर्षित और लड़कियाें में हषिता ने बाजी मारी। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रिंसीपल डॉ. किरण दलाल और संजू तोमर ने खूब सराहा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और प्रतियोगियों को संबाेधित करते हुए बताया कि जीवन में जो भी परोक्ष व अपरोक्ष रूप से होता है।
डॉ. किरण ने कहा कि सफलता और असफलता के लिए हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं। परिणाम अनुकूल न होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं, बल्कि उन गलतियों के कारणों का पता लगाकर उनके समाधान ढूंढने की कोशिश व आगे बढ़ने का हौसला रखना चाहिए। यही हौसला सफलता की मंजिल तक आगे ले जाएगा।
आगे की स्लाइड में देखिए छात्रों की तस्वीर...