पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मान जाओ नहीं तो गुरुवार से चालान, फिर सामान जब्त

सड़र पर उतरे पार्षद, बोले आज हाथ जोड़कर बोल रहे हैं कल चालान काटेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- किला रोड स्थित एक दुकान पर अतिक्रमण को लेकर बैठक करते दुकानदार व शहर के पार्षद)
रोहतक। नगर निगम के सदन में एक-दूसरे की खिंचाई करने वाले पार्षद अतिक्रमण की फांस खत्म करने के लिए बुधवार को सड़क पर उतर आए। किला रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, कृष्णा बाजार व प्रताप चौक पर दुकानों से हाथ जोड़कर सड़क के ऊपर सामान न रखने की हिदायत दी। अतिक्रमण हटाओ कमेटी के चेयरमैन व पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि आज हाथ जोड़कर कह रहे हैं, सामान अंदर रख लो। गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सामान उठाकर चालान काटेंगे। फिर भी नहीं माने तो शुक्रवार को सामान जब्त कर नीलामी करवा देंगे।

दोपहर करीब 12 बजे निगम की सीनियर डिप्टी मेयर के मंजू के पति बिजेंद्र हुड्डा, पार्षद अनिल कुमार, सूरजमल रोज व बलराज बल्लू किला रोड पर पहुंचे। किला रोड के प्रधान बिट्टू सचदेवा सहित एक दर्जन दुकानदारों को साथ लेकर पूरे बाजार का दौरा किया। साथ में निगम के एलओ नीरज कुमार व ट्रैफिक एसएचओ मंजीत कुमार भी रहे। एक-एक दुकानदार को हाथ जोड़कर कहा कि आज दुकानों के बाहर रखा सामान आपका, कल नगर निगम का। अतिक्रमण करने वाले हर दुकानदार ने टीम के सामने कहा कि वे अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार हैं, लेकिन सभी के साथ एक जैसा व्यवहार होना चाहिए। अगर भेदभाव हुआ तो व्यवस्था सुधरने की बजाए बिगड़ जाएगी।

पार्षद से उलझा दुकानदार

निगम की टीम करीब एक बजे रेलवे रोड पर पहुंची। रोड के प्रधान एवं निगम पार्षद अजय जैन उर्फ टाटू को साथ लेकर पूरे बाजार का दौरा किया और एक-एक दुकानदार से हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। जब पार्षदों की टीम अग्रसेन चौक पर पहुंची तो मोड़ पर एक किरयाणा स्टोर का मालिक अपने पड़ोसी से काफी आगे तक अतिक्रमण किए हुए था। सवाल करने पर बोला, पहले रेलवे रोड के बड़े-बड़े व्यापारियों की दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाओ। इसी बीच सड़क के ऊपर ही एक दुकानदार पार्षद एवं प्रधान अजय जैन टाटू से उलझ गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। बाद में दूसरे पार्षदों ने समझाकर मामला शांत किया।