पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराधियों के हौसले बुलन्द, एक दिन में तोड़ी 3 महिलाओं की चेन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक. करौंथा कांड में पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाकर बाइक सवार युवक शहर में तीन जगह चेन स्नेचिंग की वारदात अंजाम देकर फरार हो गए। इस संबंध में सिविल लाइन व शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।

मॉडल टाउन निवासी श्रेष्ठ मलिक ने बताया कि उसकी मां ऊषा देवी दोपहर करीब डेढ़ बजे शीला बाईपास से घर की तरफ आने लगी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक झपटा मारकर गले से तीन ग्राम सोने की चेन तोड़कर ले गए। उसकी मां ने शोर भी मचाया, लेकिन झपटमार हाथ नहीं आए।

उधर, प्रेम नगर निवासी पुष्पा देवी ने शिकायत दी है कि प्रेम नगर में डीएन सिटी स्कूल के नजदीक बाइक सवार दो युवक झपटा मारकर ढाई ग्राम सोने की चेन तोड़कर ले गए। उसने शोर भी मचाया, लेकिन युवक हाथ नहीं आ सके। तीसरी वारदात ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई। बाइक सवार दो युवक झपटा मारकर एक महिला पुष्पा देवी के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।