रोहतक। बहन के पास इलाज के लिए नेपाल से आई युवती से दुराचार के बाद निर्मम हत्या से मर्माहत शहर वासियों का विरोध प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। ‘वी वांट जस्टिस’ जैसे स्लोगन के साथ विद्यार्थी भी सड़क पर उतरे। वे दुराचारियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान साढ़े तीन किलोमीटर तक पैदल मार्च किया। डी-पार्क पहुंचकर कैंडल रोशन कर युवती की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमा के समक्ष दोपहर में जल रही मोमबत्तियों की वजह बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सवाल पर सवाल खड़े कर रही थी।
ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशंस वर्कर्स यूनियन ने पुराने बिजली घर के ऑफिसर रेस्ट हाउस में सोमवार को बैैठक करके युवती के साथ हुए दुराचार की निंदा की। साथ ही दोषियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की, ताकि जघन्य अपराध करने वालों को सबक मिल सके। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। बैठक में सेक्रेटरी धर्मपाल हुड्डा, राम निवास सैनी, सर्कल सेक्रेटरी संजय डोगरा, यूनिट प्रधान बिजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
इधर वूमेन एक्शन टीम ने आई कॉलेज में इस मामले में बैठक कर गहरा रोष व्यक्त किया। वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेेज के विद्यार्थियों ने 11:30 बजे कॉलेज परिसर से जुलूस निकाला। जो रेलवे स्टेशन होता हुआ भिवानी स्टैंड, झज्जर चुंगी, छोटूराम चौराहा, डॉ. अाम्बेडकर चौराहा हाेते हुए अशोका चौक, बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग होकर डी-पार्क पहुंचा। रास्ते भर छात्र-छात्राएं दुराचारियों को कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे थे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए PHOTOS...