पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरएसएस डीसी तो कांग्रेसी डीआईजी से मिलने पहुंचे, कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(डॉ. अमित अग्रवाल को ज्ञापन देते आरएसएस संघ के पदाधिकारी।)
रोहतक। सिटी पार्क में विधायक की सभा से पहले मारपीट व लघु सचिवालय में भाजपाइयों व पुलिस के बीच हाथापाई को लेकर ज्ञापन की राजनीति शुरू हो गई है। सुबह जहां आरएसएस के नेता चुनाव अधिकारी एवं डीसी डा. अमित अग्रवाल से मिले तो कांग्रेसी डीआईजी सौरभ सिंह से मिल पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। सुबह आरएसएस के सदस्य डीसी आवास पहुंचे और कहा कि सिटी पार्क में बिना प्रशासन की अनुमति के सभा करना गैर कानूनी है। ऊपर से आरएसएस से जुड़े बच्चों को पीटा गया।
शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर, केस तक दर्ज नहीं किया। चुनाव अधिकारी होने के नाते मामले में कार्रवाई की जाए। डीसी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, मेयर रेणु डाबला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता डीआईजी सौरभ सिंह से मुलाकात कर कार्रवाई का मांग की। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय में सैकडों आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए, जो धारा 144 का उल्लंघन है।
साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले में उचित कदम उठाए जाएं, क्‍योंकि भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ता माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। डीआईजी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीर...