पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीजीआई में मरीजों को मिला सुकून, नए ने खुद को माना खुशकिस्मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. सात दिन और 13 मौत। 13 साल की अंकिता की मौत से आवेशित पिता की एक गलत हरकत से बेकाबू हुए डॉक्टर हड़ताल पर क्या गए मानो मरीजों की उम्मीद ओझल हो गई। दर्द से कराहते मरीजों ने जैसे तैसे 7 दिन काटे। परिजन परेशान थे और लाचार भी। लेकिन कर भी क्या सकते थे। ऐसे में रेजीडेंट डॉक्टरों में संवेदना जागी और हड़ताल की हठ छोड़ दी। शुक्रवार से ओपीडी संभालते हुए मरीजों की देखरेख में जुट गए। प्रशासन ने भी डॉक्टरों की मांग पर अमल करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की और मामले को खत्म किया। गुरुवार को जैसे ही हड़ताल खत्म होने की भनक मरीज और उनके परिजनों को लगी तो मानो मृत हो रही उम्मीद फिर जीवित हो उठी, पीजीआई में एक बार फिर व्यवस्था पटरी पर आ गई। डॉक्टरों में एक नया जोश दिखा।

मरीज व परिजन बाेले
फतेहाबाद निवासी अमरीक सिंह का दो माह से इलाज चल रहा है। उनके पेट का ऑपरेशन हुआ है। हड़ताल टूटने पर अमरीक ने खुशी जताई। कहा कि 7 दिन बड़ी तकलीफ में बिताने पड़े। अब जल्दी ठीक होने की उम्मीद है।मदीना सोनीपत निवासी किशन अपने भाई चंदर को लेकर दोपहर 1 बजे पीजीआई आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। किशन ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि हड़ताल खत्म हो गई, नहीं तो हम प्राइवेट इलाज नहीं करा पाते।
हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को मरीज का इलाज करते डॉक्टर।