पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • DR. Chikara Deviated From The Team Of University Health

आरोपों से घिरे डॉ. चिकारा हेल्थ विवि की टीम से हटे, बैठक टली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज में शिक्षकों की हड़ताल के दौरान हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं की जांच मामले में नया मोड़ आया है। जांच के लिए बनी कमेटी की मंगलवार को बैठक होनी थी, जिसमें परीक्षा को लेकर फैसला लिया जाना था, लेकिन जांच टीम के सदस्य व श्रीकृष्णा गवर्नमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज कुरुक्षेत्र के प्राचार्य डॉ.वीवी छिकारा पर आरोप लगने के बाद टीम में बदलाव होने के चलते बैठक स्थगित कर दी। विवि प्रशासन ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सदस्य को टीम से हटा दिया गया है। अब यह बैठक अगले सप्ताह होगी।
डॉ. छिकारा पर ये आरोप

> एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि डॉ.चिकारा ने हेल्थ विवि डीन(आयुर्वेद) रहते समय एक ही कॉलेज के स्टाफ को अडॉप्ट कर कमेटी बना दी गई। उनके कार्यकाल में बोर्ड की एक भी बैठक नहीं हुई।
> पर्यावरण अध्ययन(ईवीएस) की परीक्षा पास किए बिना स्नातक की डिग्री मान्य नहीं है, लेकिन डॉ.चिकारा ने प्राचार्य व डीन कार्यकाल में कॉलेज में यह परीक्षा कराए बिना ही बीएएमएस की डिग्री दिलाई।
> डॉ.छिकारा हरियाणा लोकसेवा आयोग में सभी विषयों के एक्सपर्ट सदस्य के रूप में साक्षात्कारों में जाते रहे हैं। रोग विज्ञान के प्रोफेसर के साक्षात्कार के समय यह गलत सूचना दी कि रोग विज्ञान व विकृति विज्ञान अलग विषय हैं।
> इनके कार्यकाल में ही हेल्थ विवि की बीएएमएस मेरिट में छेड़छाड़ का मामला उजागर हुआ, जिसमें योग्य छात्र के स्थान पर अयोग्य को प्रवेश दे दिया गया। छात्र द्वारा सत्याग्रह करने के बाद विवि ने योग्य छात्र को प्रवेश दिया।
ये है मामला

वेतन न मिलने को लेकर गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज के शिक्षकों के हड़ताल पर जाने के बाद प्राचार्य ने दर्जनभर से अधिक विषयों में खुद इंटर्नल एक्जामिनर बन परीक्षा कराई थी। शिक्षकों ने विरोध जताते हुए वीसी व परीक्षा नियंत्रक से दोबारा से पर्यवेक्षक की मौजूदगी में प्रेक्टिकल कराने की मांग की थी। बाद में प्रेक्टिकल की कुछ कॉपियों में टीचर के फर्जी हस्ताक्षर मिलने पर मामले ने तूल पकड़ लिया था।
विवि प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक सप्ताह पहले डीन एकेडमिक सुषमा सूद, परीक्षा नियंत्रक डॉ.संजय कुमार तथा गवर्नमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज कुरुक्षेत्र के प्राचार्य डॉ.वीवी छिकारा की टीम गठित की थी। वहीं, हरियाणा गवर्नमेंट आयुर्वेदिक टीचर्स एसोसिएशन ने डॉ.छिकारा पर गंभीर आरोप लगा उनके स्थान पर योग्य व्यक्ति को टीम में शामिल करने की मांग को लेकर दो दिन पहले वीसी को पत्र दिया।