पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मीडिया में बोलने से पहले नेताओं को लेनी होगी मंजूरी, लगी भाजपा प्रवक्ताओं की क्लास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। 43 उम्मदीवारों की पहली लिस्ट के बाद उभरे विरोध को लेकर भाजपा में डैमेज कंट्रोल जारी है। इस सिलसिले में चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को यहां वरिष्ठ भाजपा नेताओं की तकरीबन दो घंटे तक बंद कमरे में क्लास लगाई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में नसीहत दी गई कि कोई भी प्रवक्ता या नेता शीर्ष नेतृत्व की अनुमति िबना कोई बयान जारी नहीं कर करेगा। बयान जारी करने से पहले पहले मीडिया सेल से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही बयान मीडिया में दिया जा सकेगा। इसका उल्लंघन करने वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विवाद से बचने का किया उपाय
दरअसल चुनाव के दौरान अनावश्यक विवाद से बचने और टिकट वितरण के बाद असंतोष को दबाने के लिए भाजपा ने ऐसा फैसला किया है। अक्सर, चुनाव के दौरान बेतुकी बयानबाजी के जरिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में गलत संदेश जाता है। इस बार भाजपा ने समय रहते ऐसा कदम उठाया है। बड़े नेताओं ने रोहतक में डेरा भी डाल लिया है।
भाजपा की प्रेस वार्ता अब केवल तीन जगह

भाजपा नेताओं पर पार्टी आचार संहिता के लगने के बाद अब चंडीगढ़, रोहतक और गुड़गांव से ही बयान जारी किए जाएंगे। इस संबंध में इन जगहों पर बने आईटी सेल को भी निर्देश दिए गए। पहली प्रेस वार्ता रविवार को दोपहर एक बजे रोहतक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खुद करेंगे।
(फोटो- नेताओं से मुखातिब कैलाश विजय वर्गीय।)