पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समाधान नहीं तो किसी भी दल को नहीं देंगे वोट, करेंगे चुनाव का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम। किशनगढ़ की जयराम वाली गली के दोनों तरफ रहने वाले लोगों ने विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं को वोट न दिए जाने की बात कही है। उनका कहना है कि पिछले 10 साल से गली के हालात खराब हैं। इस बारे वे स्थानीय विधायक, सरपंच सहित प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिख चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा।
ग्रामीण सज्जन नंबरदार, संजय, लाडो, रत्नी, जसवंत, राजेश, रामकली, चांद, संतोष, रामचन्द्र आदि ने बताया कि भिवानी रोड से सय की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के हालात खराब हैं। पैदल सहित कोई भी वाहन यहां से नहीं निकल सकता। उन्होंने बताया कि उन्हें आने जाने के लिए दूसरे रास्तों से होकर आना पड़ता है।

गली कच्ची पड़ी है। ग्रामीणों ने कहा कि विकास कराए जाने के नाम पर हर बार उनको भ्रमित कर वोट लिए जाते रहे लेकिन इस बार वे किसी भी दल के नेता को तब तक वोट नहीं देंगे जब तक उनकी समस्या दूर नहीं हो जाती।