पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fifteen Days Before Nafe Singh Came In BJP To Fight Free

पंद्रह दिन पहले भाजपा में आए नफेसिंह आजाद लड़ेंगे, कई जगह बगावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़/फरीदाबाद. पंद्रह दिन पहले भाजपा में आए पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। बुधवार को उन्होंने कहा कि अल्टीमेटम के बाद पार्टी ने कोई जवाब नहीं दिया। अब उन्होंने बहादुरगढ़ से निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया है। उधर, पटौदी से भाजपा प्रत्याशी बिमला चौधरी के खिलाफ कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को महापंचायत कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी आलाकमान 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है।
वहीं लाडवा से टिकट चाह रहे सरदार जितेंद्र सिंह (काका) ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आश्वासन के बावजूद बीजेपी ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने बुधवार को एक जनसभा में कहा- लोकसभा के बाद अब विस चुनाव में भी लाडवा की जनता पर बाहरी प्रत्याशी थोपा गया है। बोले-जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो वे लाडवा में विकास करके दिखाएंगे। उधर, फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सीट से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।