पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य समाजियों और गोभक्तों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकार

आर्य समाजियों और गोभक्तों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। 2013 में हुए करौंथा कांड में आर्य समाजियों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इसी प्रकार विभिन्न आंदोलनों के दौरान गोभक्तों पर दर्ज केस भी सरकार वापस लेगी। यह ऐलान शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और कृषि ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को आर्य महासम्मेलन के दौरान किया।

आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आयोजित आर्य महासम्मेलन व गोरक्षा सम्मेलन में मांग की गई थी कि सरकार आर्य समाज पर दर्ज केस रद्द करे। रामबिलास शर्मा ने गोहत्या पर भी सख्त कानून बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृत के विकास के लिए कदम उठा रही है।
एेसा गोरक्षा कानून बनाएंगे, जो देश में सबसे सख्त होगा

धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में जो गोरक्षा कानून बनाया जाएगा, वह देश में सबसे सख्त होगा। साथ ही उन्होंने गाय के दूध से बने उत्पादों की बिक्री पर जोर दिया। धनखड़ बोले कि भविष्य में उसी गोशाला को अनुदान मिलेगा, जो गाय के दूध से बने उत्पादों की बिक्री करेगी। देसी गाय के डेयरी खोलने पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी।
आशा हुड्डा को बताया रामपाल के आश्रम की ट्रस्टी

शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने पूर्व सीएम हुड्डा पर भी निशाना साधा। आर्य महासम्मेलन में उन्होंने करौंथा कांड का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा तो रामपाल के आश्रम की ट्रस्टी हैं। इस पर महासम्मेलन में मौजूद लोगों ने शेम-शेम कहा। हालांकि बाद में पत्रकारों ने जब इस बारे में प्रो. रामबिलास शर्मा से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह तो मीडिया में ही आया था।