पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल महम में खेल स्पर्धाएं हुईं। विजेता खिलाड़ियों को स्कूल प्रिंसीपल मंजु गुप्ता ने सम्मानित किया। फ्राग रेस में निलेश, लेग रेस में सुशील, स्नेक रेस में अंकुश, स्लो साइकिल रेस में नीरज, शॉट पुट में हिमांशु, टाई हैंड एंड रन में खुशबू, स्कीपिंग रेस में रेखा, थर्ड एंड निडल रेस में प्रिया, चोटी रेस में दिप्ती, लॉन्ग जंप में अजय तथा लेमन स्पून रेस में ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस दौरान अग्रवाल सभा के प्रधान कृष्ण गोयल, प्रहलाद राय गोयल, सुशील गुप्ता, सुनील गोयल, बजरंग दास सहित अन्य मौजूद रहे।
सांपला। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को स्थापना दिवस वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ संचालक कृष्ण लाल ने किया। सीनियर वर्ग में किक्रेट में 11वीं व जूनियर में 7वीं की टीम विजेता रही। जबकि कुश्ती में नौंवीं कक्षा का परीक्षित विजयी रहा। वहीं मटका रेस में 11वीं कक्षा की प्रियंका प्रथम रही जबकि मुस्कान दूसरे स्थान पर रही। तीन टंगी रेस में दिप्ती प्रथम, दीपिका दूसरे रोमा तीसरे स्थान पर रही। नीबू रेस में इशिका प्रथम रही। जक लॉन्ग जंप में हिमांशु प्रथम रहा। जबकि हाई जंप सातवीं का राजेश विजयी रहा। प्राचार्य कुसुम ने अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया।