पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फोन कर बोला अब जो करना है कर लेना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. शहर की जनता कॉलोनी में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने पत्नी की सिर में कैंची घोंप कर हत्या कर दी। साथ में मृतका के मामा का फोन आया तो बोला, सदा के लिए झंझट खत्म कर दिया, जो करना है कर लेना। जब तक मृतका का मामा पुलिस लेकर घर पहुंचा, उस समय तक आरोपी शव को चादर में बांधकर फरार हो चुका था। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाशी शुरू कर दी है।

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी हरनारायण राठी ने बताया कि रात एक बजे सूचना मिली कि जनता कॉलोनी में आरोपी मदन ने पत्नी पिंकी की हत्या कर दी है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डॉ.सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। खून से लतपथ शव पलंग पर चादर की गठरी में बंद मिला। गठरी खोलकर देखा तो पिंकी के चेहरे पर सरिए और कैंची से कई वार किए गए थे।
पिंकी के मामा ने खोला राज
पुलिस पूछताछ में पिंकी के मामा देवेंद्र ने बयान दर्ज कराया है कि लंबे समय से मदन व पिंकी के बीच तनाव चल रहा था। देर रात पिंकी ने फोन करके बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। साथ में कह रहा है कि आज उसे जान से मार देगा। इस बीच देवेंद्र ने फोन काट कर मदन के फोन पर कॉल की और मारपीट न करने की बात कही। आरोप है कि तब मदन ने कहा कि आज सारा झंझट खत्म हो गया। अब आपको जो करना है कर लेना। यह कहते हुए फोन काट दिया। अनहोनी की आशंका के चलते पिंकी का मामा पुलिस को लेकर जनता कॉलोनी पहुंचा। पिंकी की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना उसकी मां को दी गई। इसके बाद पुलिस ने पिंकी की मां इस्माईला बी निवासी रोशनी के बयान पर मदन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

नोएडा में नौकरी करता है मदन
पुलिस ने बताया कि मृतका का पति मदन नोएडा में इलेक्ट्रिशियन है। वह अक्सर नोएडा आता जाता रहता है। 15 साल पहले उसकी शादी पिंकी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों में अनबन रहने लगी। रिश्तेदारों ने दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। माता-पिता के बीच झगड़े के चलते दोनों बच्चे भी अपने मामा व बुआ के घर रहते हैं।
शिवाजी काॅलोनी में महिला की हत्या के बाद पीजीआई में डेड हाउस के सामने परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।