पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Incorrect Pressure Railway Bypass Survey

दबाव के चलते रेलवे बाईपास का गलत सर्वे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक. रेलवे के सीनियर फाइनेंस अधिकारियों ने रेलवे बाईपास प्रोजेक्ट पर आपत्ति जताते हुए इससे कोई फायदा न होने की बात कही। यात्रा की दूरी बढऩे सहित मालभाड़े के नुकसान का भी हवाला दिया, लेकिन इसके बाद भी रेलवे अधिकारियों ने प्रदेश सरकार के दबाव में प्रोजेक्ट के सर्वे में लीपापोती की।

जय जवान जय किसान रेलवे बाईपास संघर्ष समिति के प्रवक्ता ने इस बात का दावा किया है। उनका कहना है कि सरकारी खजाने पर करोड़ों का अतिरिक्त भार पड़ेगा। वहीं, सीएम ने अपने एक नजदीकी के फार्म हाउस को बचाने के लिए कई गांवों को जाने वाले रास्तों तथा गरीबों की जमीन का अधिग्रहण भी नहीं बख्शा।