पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इनेलो के 50, भाजपा के 30 दावेदार मैदान में, चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक. नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। चुनाव की आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद जहां दिनभर इनेलो व भाजपा कार्यालय में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं, वहीं कांग्रेस व हजकां कार्यालयों में पार्टी आलाकमान के आदेशों का इंतजार किया जा रहा है। उधर, चुनाव अधिकारी ने सहायक चुनाव अधिकारियों को वार्ड स्तर पर जिम्मेदार सौंप दी है।

राजनीतिक गतिविधियों के बीच प्रशासन ने निगम चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। चुनाव अधिकारी एडीसी आरसी बिधान ने सहायक चुनाव अधिकारियों की ड्यूटी तक कर दी हैं। शुगर मिल एमडी बीर सिंह को वार्ड नं. 4, 6 व 7, एसडीएम जगदीश शर्मा को वार्ड नंबर 9,10 व 11, सीटीएम सत्यवान इंदौरा को वार्ड नंबर 18 व 19, डीडीपीओ अजय मिश्रा को वार्ड नंबर 1,2 व 3, रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक जोगेंद्र सिंह को वार्ड नंबर 15,16 व 17, हुडा के भू अधिकारी राजेश ख्यालिया को वार्ड नंबर 5,8 व 20, जिला परिषद के उप सीओ धर्मबीर धनखड़ को वार्ड नंबर 12,13 व 14 का सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही जिला राजस्व अधिकारी एमएस मलिक को रिजर्व सहायक निर्वाचन अधिकारी के तौर पर रखा गया है।

फोटो- इनेलो पार्टी कार्यालय में रणनीती पर विचार करते इनेलो राज्य सभा सांसद रणबीर गंगवा व अन्य।