रोहतक. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे सांसद दीपेंद्र हुड्डा को काले झंडे दिखाने का प्रयास कर रहे कई इनसो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्यक्रम में रामकिशन फौजी को भी आना था लेकिन नहीं आए। इनसो ने प्रदेश में नौकरियों व सीएलयू के नाम पर धांधली का आरोप लगाते हुए सीएम का पुतला फूंका।
5 जिलों में फौजी के खिलाफ प्रदर्शन
मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग को लेकर इनेलो ने गुरुवार को हिसार, यमुनानगर, पलवल, पानीपत व रोहतक जिलों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व फौजी के पुतले फूंके। इनेलो की ओर से जारी सीडी में फौजी को चेंज ऑफ लैंड यूज के नाम पर पांच करोड़ मांगते दिखाया था। लोकायुक्त प्रीतमपाल एफआईआर दर्ज करवाने की सिफारिश सरकार को कर चुके हैं लेकिन सरकार ने इसे पुनर्विचार के लिए लौटा दिया है।