रोहतक. भाजपा चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि 47 सीट और घोषित होते ही एक-दो दिन में फिर कार्यकर्ताओं में रोष पैदा होगा। टिकट के लिए तीन हजार कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। ऐसे में टिकट न मिलने पर गुस्सा स्वाभाविक है, लेकिन नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा खतरनाक वे कार्यकर्ता हैं, जो आक्रोश का इजहार नहीं कर रहे हैं।
उपचुनाव के बाद से भाजपा ने नई रणनीति बनाई है। चुनाव प्रबंधन के लिए 11 सदस्यीय तीन टीमें उन सीटों पर बूथ व्यूह रचना करेंगी जहां कार्यकर्ताओं की नाराजगी रुक-रुककर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश से पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, दिल्ली से सतीश उपाध्याय और हिमाचल से आए डॉ. राजीव बिंदल को इन टीमों का नेतृत्व करेंगे।
उधर, घोषित सभी 43 प्रत्याशियों को रोहतक बुलाकर बुधवार को उन्हें चुनाव जीतने का मंत्र दिया। प्रत्याशियों की जरूरतों और बिखरे कार्यकर्ताओं के बारे में भी रिपोर्ट ली गई। पार्टी में बगावत थामने को ये बैठक बुलाई गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने अध्यक्षता की।
(फोटो- भाजपा चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय)