पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 हलकों के दंगल में 75 प्रत्याशी, नामांकन में प्रत्याशियों ने दिखाया जोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन जिले के चार विस क्षेत्रों से 52 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। ये नामांकन सबसे ज्यादा नवरात्र में दाखिल हुए, जबकि श्राद्ध के चलते मात्र 2 ही नामांकन भरे जा सके थे। अब जहां विस क्षेत्रों से नामांकन दाखिल करने वालों की कुल संख्या 75 हो गई है। वहीं सीएम सिटी से 25 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सबसे ज्यादा प्रत्याशी सीएम सिटी से
शनिवार को रोहतक से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिन्हें मिलाकर रोहतक विस क्षेत्र से नामांकन भरने वालों की संख्या अब 25 हो गई है। इनमें कवरिंग उम्मीदवार भी शामिल हैं। रोहतक से भाजपा के मुनीश ग्रोवर ने पर्चा भरा। इनके कवरिंग उम्मीदवार प्रतिभा सुमन ने नामांकन दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी सूरजमल रोज, रामनारायण सिंह, नीरज कुमार, अनिल मलिक, मनीश पुत्र कृष्ण चंद, संजय, पवन कुमार, सतनारायाण, राकेश कुमार, मुकेश कुमार और अनिल ने नामांकन भरा। इसके अलावा बसपा के करणवीर और हजकां के सुशील कुमार सैनी ने भी नामांकन भरा।

महम के मैदान में 18 उम्मीदवार
महम से 14 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। इनमें दो कवरिंग उम्मीदवार शामिल हैं। शनिवार के नामांकनों को मिलाकर महम से नामांकन करने वालों की संख्या 18 हो गई है। निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीण कुमार, तिलक राज, सत्यवीर, राजबीर, राजकुमार और कृष्ण ने नामांकन दाखिल किया।

इसी तरह बसपा के राजेश पुत्र परसराम, हजपा के सौरब फरमाणा, सपा के मनोज और हलोपा के विनोद ने भी नामांकन भरा। भाजपा से शमशेर खरकड़ा ने नामांकन भरा। उनकी कवरिंग उम्मीदवार राधा अहलावत हैं। इनेलो पार्टी के सतीश दास ने नामांकन के अंतिम दिन अपने कवरिंग उम्मीदवार सज्जन के साथ नामांकन भरा।

कलानौर से 17 मैदान में
कलानौर विस से शनिवार को 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अब यहां प्रत्याशियों की संख्या 17 हो गई है। इनमें मेनपाल निर्दलीय, मनमोहन सिंह एआईएफबी, प्रमोद कुमार हजकां, रविन्द्र कुमार निर्दलीय, सोनू कुमार कम्युनिस्ट पार्टी भारतीय (मार्क्सवादी), फकीरचंद इनेलो, रामअवतार बाल्मीकि भाजपा है। रामअवतार के कवरिंग उम्मीदवार सुरेंद्र आर्य हैं। अनुराधा इनेलो, जयहिंद निर्दलीय, आनंद निर्दलीय व नरेश कुमार निर्दलीय ने नामांकन दाखिल किया।
सीएम के गढ़ में 21 प्रतिद्वंद्वी
गढ़ी-सांपला-किलोई से 12 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। यहां प्रत्याशियों की संख्या अब 21 हो चुकी है। निर्दलीय प्रत्याशी नवीन, सुरेश, कर्ण सिंह, सतपाल, विक्रम व धर्मबीर ने पर्चा भरा। सुरेश ने बसपा, धर्मबीर हुड्डा ने भाजपा, इनकी कवरिंग उम्मीदवार शर्मिला मैदान में हैं। रवि कुमार हलोपा, सतबीर शोसपा व सतीश नांदल ने इनेलो के प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया।
आगे क्या
नामांकन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। अब सोमवार को नामांकनों की छंटनी होगी और एक अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।