पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विरोधी हुए हमलावर: मोदी का मैजिक घटा तो इनका हौसला बढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़/ रोहतक। उपचुनाव में भाजपा का लचर प्रदर्शन विरोधी दलों के लिए सुकून तो लाया ही, वे अब भगवा पार्टी को पुरजोर तरीके से घेरने में जुट गए हैं। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने जोरदार हमला बोला। कहा-उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है। अब भाजपा के नारे "अच्छे दिन आने वाले हैं' की पोल खुल गई है। जनता ने भाजपा और मोदी को सिरे से नकार दिया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने भी भाजपा को घेरा है। तंवर बोले- देश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई सरकार तीन महीने के दौरान ही अलोकप्रिय हो गई है। उपचुनाव तो ट्रेलर है, हरियाणा-महाराष्ट्र की फिल्म तो अभी बाकी है।
चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए दीपेंद्र ने कहा, "हरियाणा में भी भाजपा मोदी के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। मैं चुनौती देता हूं कि वो जनता को बताए, उनका मुख्यमंत्री कौन होगा।' कांग्रेस सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लोगों को गुमराह किया। वादा किया था कि महंगाई खत्म की जाएगी, बेरोजगारी दूर होगी और विकास किया जाएगा। सौ दिनों की मोदी सरकार किसी भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई। वहीं रोहतक में सैन समाज के कार्यक्रम में आए दीपेंद्र ने चुनौती दी है कि कांग्रेस सरकार राज्य में एक हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन दे रही है, जबकि भाजपा शासित राज्यों में यह रकम आधी भी नहीं। गुजराज में तो बुढ़ापा पेंशन 300 रुपए है। भाजपाई अपने राज्यों में कहीं भी 500 रुपए भी बुढ़ापा पेंशन बता दें, वे चुनाव से पहले ही हार मान लेंगे।

उधर, अपने आवास पर मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में तंवर ने कहा कि उत्तराखंड-बिहार से शुरू हुआ बीजेपी विरोध अब जन अभियान बन गया। अच्छे दिन लाने वाली पार्टी का जनता ने बुरे दिनों से सामना करा दिया है। उन्होंने कहा कि अति आत्मविश्वास में बैठी बीजेपी की अंदरूनी लड़ाई सड़कों पर आ चुकी है। दलबदलुओं-भगोड़ों को जोड़कर सत्ता का ख्वाब लेने वाली बीजेपी को असलियत समझ जानी चाहिए।
घेराबंदी- गुजरात मॉडल का मुकाबला हरियाणा मॉडल से और मुख्यमंत्री कैंडीडेट घोषित करें भाजपाई : दीपेंद्र
उपचुनाव के नतीजे तो ट्रेलर हैं, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की फिल्म अभी बाकी : तंवर
आगे की स्लाइड में पढ़िए क्या कहा दुष्यंत ने...