पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूल्हा-दुल्हन को छोड़ने आए हेलिकॉप्टर पर युवक लटका, ऊंचाई पर जाकर कूदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढड़ा (भिवानी) | गोपी गांव का रहने वाला प्रदीप शादी में अपनी दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर में गया। झज्जर जिले के अमौली गांव से दुल्हन लेकर बुधवार को जब वह गोपी लौटा तो उत्सुकतावश गांववाले हेलिपैड पर उमड़ पड़े। दूल्हा-दुल्हन को उतारकर जब हेलीकॉप्टर जाने के लिए उड़ने लगा तो भीड़ में से एक युवक दौड़कर उस पर लटक गया।
पायलट काे इसकी भनक न लग सकी। हालांकि कुछ ही ऊंचाई पर जाकर युवक कूद पड़ा। उसे मामूली चोटें आई हैं। बीए पास प्रदीप का ब्याह उतनी ही पढ़ी-लिखी रेणु से मंगलवार को हुआ। दोनों के परिजन किसान हैं।