(ट्रेन का स्वागत किया गया।)
रोहतक। जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस का सोमवार की रात रोहतक पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। 15 मिनट पहले पहुंची ट्रेन को तेल भरने के लिए प्लेटफार्म 2 पर ही आगे बढ़ा दिया गया। वहीं से निर्धारित समय चंडीगढ़ रवाना कर दिया गया। गलतफहमी के चक्कर में कई यात्री ट्रेन में सवार होने से वंचित रह गए। इंटरसिटी अपने निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही अस्थलबोहर स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई। जैसे ही रोहतक स्टेशन प्लेटफार्म खाली हुआ उसे सिग्नल दे दिया गया।
इंटरसिटी के प्लेटफार्म नंबर 2 पर आते ही यात्री उत्साहित हुए। सवारियों को उतार कर ट्रेन को तेल भरने के लिए आगे बढ़ा दिया गया। जहां तेल लेने के बाद सीधे चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया। इधर प्लेटफार्म 2 पर कुछ यात्री बैठे रहे। उनको यह बताया गया कि इंटरसिटी समय से पहले आ गई है। उसे तेल भरने के लिए आगे किया गया। उन्हें इस बात की उम्मीद रही कि तेल भरने के बाद ट्रेन वापस पीछे की ओर लाई जाएगी और वे सवार हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
तेल भरने के बाद इंटरसिटी को वहीं से ग्रीन सिग्नल दे दिया। ट्रेन के रवाना होने के बाद प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों को इस बात का पता चला। पहले दिन इंटरसिटी एक्सप्रेस 12 डिब्बों की की चलाई गई। इसमें 4 डिब्बे जनरल कोच, 3 स्लीपर, 1 एसी थर्ड, 1 एसी सेकेंड और एसएलआर की आगे पीछे एक-एक बोगी लगाई गई थी। रोहतक से ड्राइवर जगत सिंह ढांडा, सहायक जगदीश मीणा एवं लोको निरीक्षण सुनील कुमार ट्रेन को लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। अंबाला से ड्राइवरों की दूसरी टीम ट्रेन को लेकर चंडीगढ़ जाएगी।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...