पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोहतक. एमडीयू के शैक्षणिक विभागों में एमए, एमएससी, एमकॉम, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, एमजेएमसी, छह वर्षीय मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स, एमएससी (ऑनर्स) गणित पंचवर्षीय पाठच्यक्रम, एमए (ऑनर्स) अंग्रेजी पंचवर्षीय पाठच्यक्रम में प्रवेश के लिए पहली प्रवेश काउंसिलिंग 27 जुलाई को होगी। यह सुबह 9 बजे से संबंधित विभागों में आयोजित की जाएगी।
पहली प्रवेश काउंसिलिंग के बाद खाली सीटों की सूची 29 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी प्रवेश काउंसिलिंग 31 जुलाई को होगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो इन सीटों का विवरण दो अगस्त को जारी किया जाएगा। तीसरी प्रवेश काउंसिलिंग 6 अगस्त को होगी। अभ्यार्थियों को सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.