पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोहतक. ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के आह्वान पर सरकारी नीतियों के विरोध में दवा विक्रेता गुरुवार को अपनी दुकानें बंद रखकर हड़ताल में शामिल होंगे। हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड डग एसोसिएशन के जिला प्रधान सतीश कत्याल व महासचिव नीरज गुप्ता के अनुसार नई दवा नीति मरीजों के हित में नहीं है।
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के दवा क्षेत्र में प्रवेश से करीब 25 लाख परिवार व एक करोड़ से अधिक जनता प्रभावित होगी। केमिस्ट सुबह साढ़े ग्यारह बजे छोटूराम चौक पर एकत्र होंगे। इसके बाद डीसी विकास गुप्ता को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हड़ताल से सहमत नहीं एमआर
हरियाणा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसो. के प्रदेशाध्यक्ष जेपी कौशिक ने इस हड़ताल को गलत बताया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने बताया कि दवाओं का दायरा बढ़ने से मरीजों को फायदा होगा। दवा विक्रेताओं का मुनाफा कम नहीं है। उन्होंने दवा विक्रेताओं से मांग की है कि सरकार से बिक्री मूल्य के साथ-साथ लागत मूल्य अंकित करने की मांग करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.