पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोहतक. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2013-14 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार हर दाखिला ऑनलाइन होगा। कुलसचिव डॉ. सतपाल वत्स की अध्यक्षता में 13 मई को प्रवेश विवरणिका एवं प्रवेश सारिणी के शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रवेश विवरणिका मई माह के अंतिम सप्ताह में अवश्य जारी कर दी जाएगी।
यह निर्णय विवि के कुलपति एचएस चहल की अध्यक्षता में विवि प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया। कुलपति चहल ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में पुराने अनुभवों को कुलपति के साथ सांझा किया। उन्होंने कहा कि हर दाखिला ऑनलाइन होगा। तकनीकी खामियों को अभी से दूर कर लें।
प्रवेश समिति की बैठक में विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता प्रोफेसर रविंद्र विनायक, प्रोफेसर एसके गक्खड़, प्रोफेसर एसपी खटकड़, प्रोफेसर एनआर गर्ग, प्रोफेसर हेमंत लता शर्मा, प्रोफेसर आशा, प्रोफेसर सुनीत मल्होत्रा, प्रोफेसर नीलम जैन, प्रोफेसर एसडी वशिष्ठ, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु, प्रो नसीब सिंह गिल,प्रो रेणु चुघ, डॉ. बी नरसिम्हन, प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह, निदेशक (कंप्यूटर केंद्र) जीपी सरोहा, सहायक कुलसचिव (कुलपति कार्यालय) चतर सिंह, सहायक कुल सचिव (शैक्षणिक) मदन गोपाल, निदेशक (जनसंपर्क) सुनित मुखर्जी मौजूद रहे।
स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाएं 15 से
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (एमए/एमएससी), स्नातकीय (बीए/बीएससी) द्वितीय सेमेस्टर/चतुर्थ सेमेस्टर, बीकॉम (द्वितीय/चतुर्थ सेमेस्टर), ओटी/एमआईएल पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 15 मई से प्रारंभ होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि परीक्षा सारिणी व प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अनुक्रमांक में कोई दिक्कत हो तो अभ्यर्थी नायसा कम्युनिकेशन हेल्पलाइन (01262-308359) और संबंधित परीक्षा शाखा से भी संपर्क कर सकते हैं।
ओटी/एमआईएल पाठ्यक्रमों के लिए परिणाम शाखा (तीन), बीकॉम (दूसरे/चतुर्थ सेमेस्टर), एवं बीए/बीएससी (चौथे सेमेस्टर) के लिए परिणाम शाखा-दो, बीए/बीएससी (द्वितीय सेमेस्टर) परिणाम शाखा-एक, एमए/एमकॉम (दूसरे/चौथे सेमेस्टर) के लिए परिणाम शाखा-एक, एमएससी (दूसरे/चौथे सेमेस्टर) के लिए परिणाम शाखा तीन में संपर्क किया जा सकेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.