कलानौर. बुधवार सुबह कलानौर की रेलवे कालोनी स्थित वार्ड 1 और 2 के निवासी विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर आए। तहसील कार्यालय के सामने विधायक शकुंतला खटक का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि अगर 15 फरवरी तक मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनशन करेंगे। वार्ड-2 के पार्षद पवन कुमार ने कहा कि 4 साल से अधिक समय से स्थानीय विधायक उनके वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाने के मात्र आश्वासन दे रही है।
यहां दशकों से गंदे पानी की निकासी, बिजली-पानी, पक्की गलियों जैसी मूलभूत सुविधा नहीं हैं। इस अवसर पर सुरेश मेहरा, राजेश सैनी, सुखदेव, पार्षद, अनीता, बाला, विक्की, सुनीता, धर्मबीर, सुरेंद्र, कांशी राम, कविता, माया और बलवान मौजूद रहे। विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि ये दोनों वार्ड नगरपालिका के अनधिकृत क्षेत्र में शामिल थे।
इसलिए इन वार्डों में विकास कार्य करवाने में नियम आड़े आ रहे हैं। उनकी ओर से किसी किसी प्रकार का कोई
भेदभाव नहीं बरता जा रहा है। जल्दी ही इन वार्डों में विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।