पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुरेंद्र को 5 हजार में मिला था जेल में मोबाइल, आरोपी एक दिन के रिमांड पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक. पालिका बाजार के व्यापारी व करनाल की वाहन एजेंसी के मालिक से 50-50 लाख की चौथ मांगने के जो मोबाइल फोन प्रयोग किया गया, वह सुरेंद्र लाढ़ोतिया ने जेल में बंद भिवानी निवासी बिजेंद्र सिंह से खरीदा, जो अब जमानत पर बाहर आ चुका है।

रिमांड के दौरान खुद सुरेंद्र ने पुलिस के सामने यह खुलासा किया है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दो दिन पहले पालिका बाजार के व्यापारी ने शिकायत दी कि उसके पास सुरेंद्र लाढ़ोतिया नाम से एक युवक ने जेल से फोन कर 50 लाख रुपए की चौथ मांगी। न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने जेल में दबिश देकर सुरेंद्र सिंह से मोबाइल फोन व सिम बरामद की।

अब सिविल लाइन पुलिस लेगी सुरेंद्र को रिमांड पर

जेल में मोबाइल फोन रखने के आरोप में सुरेंद्र लाढ़ोतिया की गिरफ्तारी के बाद अब उसे चौथ मांगने के आरोप में पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है। पालिका बाजार के व्यापारी से चौथ मांगने का मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज है।

जेल के डॉक्टर को निलंबित करने की तैयारी

बंदी तक मोबाइल चार्जर उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार डॉ. अरुण दलाल को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित करने की तैयारी शुरू कर दी है। चंडीगढ़ मुख्यालय से रपट तलब करने के बाद सीएमओ ने जेल अधीक्षक शीशपाल सांगवान से भी रपट तलब की। सीएमओ ने वीके गोविला ने बताया कि जेल प्रशासन से रपट मिल गई है। जल्द उसे चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।