पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संगीत प्रतियोगिता: स्कूली बच्चों ने दिखाई समूह व एकल गायन की कला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. संगीत प्रतियोगिता का आयोजन बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माता जोगिंदर कौर की याद में किया गया। जिसमें डीएवी स्कूल, पठानिया पब्लिक स्कूल, एमएस सरस्वती स्कूल, शिक्षा भारती स्कूल, विश्वकर्मा पब्लिक सहित कई स्कूलों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समूह व एकल गाना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैलाश शर्मा ने माता जोगिंदर कौर के जीवन के बारे में बताया। स्कूल के सेक्रेट्री वीपी मक्कर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में विश्वास की भावना पैदा होती है। इसके साथ ही एक-दूसरे स्कूलों से मिलने का मौका भी मिलता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिक्षा भारती स्कूल, द्वितीय स्थान बाबा मस्त-नाथ पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान डीएवी स्कूल ने प्राप्त किया। इसके अलावा एमडीएन पब्लिक स्कूल व एमएस सरस्वती स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर स्कूल प्रधान बीड़ी किनधर , डायरेक्टर सुरेंद्र शुक्ला, माता लखविंदर कौर, भोली माता, नीलम माता, भावी बाबा, जोत प्रकाश, एमएस सरस्वती के प्रिंसिपल मित्तल, शिक्षा भारती स्कूल से पोली, डीएवी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल रीना, मधु चौपड़ा, अभिषेक, अशोक आदि मौजूद रहे।