रोहतक. दादरी के नायब तहसीलदार प्रवीण तहलान की बहन की शादी में चोर 5 लाख 28 हजार रुपए की नकदी से भरा बैग चुरा कर ले गए। अचानक बैग गायब होने से समारोह में सनसनी फैल गई। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
नायब तहसीलदार के चाचा शमशेर सिंह ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी है कि 26 जनवरी को उसकी भतीजी की शादी थी। दिल्ली रोड स्थित गार्डन में शादी समारोह में शाम साढ़े पांच बजे शमशेर दूल्हे व दुल्हन को आशीर्वाद देने गए तो पैसों से भरा बैग सीट पर ही छोड़ दिया।
वापस लौट कर आए तो बैग गायब मिला। इससे शमशेर के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। कुछ समय पहले ही उन्होंने शगुन के 6400 रुपए बैग से निकाले थे। 5 लाख 28 हजार रुपए अब भी बैग हजार रुपए थे। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी संदीप व डीएसपी पुष्पा खत्री मौके पर पहुंचीं और छानबीन की। पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर पाई है।
काफी देर से रही बैग पर नजर: परिजनों ने बताया कि किसी ने शमशेर के कोट पर कढ़ी भी डाल दी। शमशेर ने बैग संभालते हुए कढ़ी साफ कर दी। जब शमशेर दूल्हा व दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे तो बैग सीट पर भूल गए। इसी का फायदा उड़ाकर किसी ने बैग उड़ा लिया। हालांकि यह बात बैग चोरी होने के बाद पता चली।
वीडियो फिल्म व फोटो का सहारा: अब वीडियो फिल्म और फोटो का ही सहारा है। पुलिस ने फिल्म व फोटो उपलब्ध कराने के लिए कहा है।