रोहतक. एमडीयू के भूगोल विभाग की एक छात्रा को ग्रुप में वाट्स एप पर अश्लील वॉयस मैसेज भेजकर तंग करने का मामला सामने आया है। इस मामले में छात्रा ने कुलपति एचएस चहल से शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर फांसी लगाने तक की धमकी भी दी। मामले में कार्रवाई के लिए कुलपति की ओर से तुरंत प्रभाव से जांच होने तक छात्र विक्रम को निलंबित कर दिया है। साथ ही विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरिल बोर्ड द्वारा जांच शुरू कराई है।
छात्रा ने शिकायत में कहा, भूगोल विभाग का एक छात्र वाट्स एप पर ग्रुप में जुड़ा था। उसने अश्लील वायस मैसेज भेजे हैं। इसकी शिकायत पहले तो छात्रा ने विभागाध्यक्ष से की। विभागाध्यक्ष को शिकायत करने की सूचना जैसे ही आरोपी छात्र को मिली तो उसने छात्रा को विभाग में आने पर अपहरण करने की चेतावनी दे डाली। इस पर छात्रा सोमवार को विभागाध्यक्ष के पास पहुंची और उसने कार्रवाई न करने पर विवि परिसर में फांसी लगाने की चेतावनी दे डाली।
कुलपति को सुनाया मैसेज
मामला बिगड़ता देख एमडीयू प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा को सुरक्षाकर्मियों व दो हॉस्टल सहायकों के साथ घर भेज दिया और बाद में कार्रवाई करते हुए छात्र को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच भी शुरू करवा दी है। जानकारों की माने तो छात्रा ने कुलपति को शिकायत देकर वायस मैसेज भी सुनाए। बता दें कि 12 सितंबर को राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की एक छात्रा ने एमडीयू के हॉस्टल में अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
हॉस्टल में आने पर रोक
एमडीयू के कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि भूगोल विभाग की एक छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न के आरोप में इसी विभाग के तृतीय सेमेस्टर, एमए भूगोल पाठ्यक्रम के छात्र विक्रम को भूगोल विभाग से निलंबित कर दिया। इस छात्र को भूगोल विभाग से प्राप्त अधिकारिक रिपोर्ट के दृष्टिगत निलंबित किया गया है। इस छात्र का निलंबन विश्वविद्यालय प्रॉक्टोरिल बोर्ड द्वारा जांच प्रक्रिया जारी रहने तक बरकरार रहेगा। साथ ही, छात्र को विवि छात्रावास (ब्वॉयज हॉस्टल, कमरा नंबर 49) से तुरंत प्रभाव से निष्कासित करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 22 सितंबर मंगलवार से ही लागू किया गया है। विवि के रजिस्ट्रेशन एवं स्कॉलरशिप शाखा की ओर से बीती शाम इस संबंध में कार्यालयी आदेश जारी किए गए हैं।