पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनारनौल/अटेली. राहुल गांधी द्वारा 8 मई को पंचकूला में ली गई कांग्रेसियों की क्लास का प्रगति रैली में असर साफ दिखाई दिया। सभी नेताओं ने नपा-तुला व बिना लाग लपेट भाषण दिया। यहां तक की सीएम ने भी अपने भाषण में किसी की विशेष निंदा नहीं की। हां इतना जरूर है कि उन्होंने राव इंद्रजीत का नाम लिए बिना कहा कि एक भाई कांग्रेस में होते हुए भी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगा रहा है, लेकिन यह पब्लिक है, सब जानती है।
इस मौके पर स्थानीय नेताओं की मांग पर कनीना-कोसली, रेवाड़ी-नारनौल, कनीना-महेंद्रगढ़, सीहमा-नारनौल सहित प्रमुख संपर्क मार्गों के सुधारीकरण के लिए 43 करोड़ 55 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि खनन पर रोक होने के कारण प्रदेश में सड़क व अन्य विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
अनुशासन में रहें : मुलाना
वहीं पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने कहा कि जो व्यक्ति पार्टी में रहकर सरकार की बुराई करते हैं उनको अनुशासन में रहना चाहिए। मुख्यमंत्री चहुंओर समान विकास करवा रहे हैं। रैली मंच पर लगाए बैनर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, मुख्यमंत्री हुड्डा, सांसद दीपेंद्र, फूलचंद मुलाना व सांसद श्रुति चौधरी व रैली अनिता यादव के अलावा बाकी किसी स्थानीय नेता का फोटो नहीं था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.