पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pelted Stones And Clashed With Police Injured

भीड़ गुस्साई, पथराव और झड़प 5 पुलिसकर्मी सहित 8 घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक. हड़ताल खत्म होने की औपचारिक घोषणा तो कर दी गई, लेकिन बिजली नहीं मिलने से परेशान शहरवासियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाम को एक तरफ जहां कैनाल रेस्ट हाउस में कर्मचारी नेताओं से मुलाकात के बाद विधायक भारत भूषण बतरा हड़ताल खत्म होने का ऐलान कर रहे थे, दूसरी तरफ शीला बाईपास पर बिजली संकट से बेहाल जसबीर कालोनी, इंद्रप्रस्थ कालोनी, भरत कालोनी व माडल टाउन के लोगों ने जाम लगा दिया। भीड़ भड़क गई और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी आगे बढ़कर जवाब दिया। पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प में पांच पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए। दो लोगों को को हिरासत में लिया गया है। घायलों में डीएसपी अनिल कुमार का ड्राइवर भी शामिल है।

इसलिए किया हंगामा

शाम 6 बजे जाम लगाने के बावजूद बिजली निगम या प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। चौक पर दो दर्जन पुलिसकर्मी मोर्चा संभाले रहे। साढ़े 8 बजे अचानक छतों के ऊपर से पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। बिना तैयारी के चौक पर जमा पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। डीएसपी अनिल कुमार ने मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी। तहसीलदार प्रमोद चहल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आगे बढ़कर पथराव कर रहे युवकों को जवाब दिया। साथ में गलियों में घुसकर लोगों को खदेड़ दिया। दो युवकों को पकड़कर जमकर धुनाई भी की। देर रात डीएसपी अनिल कुमार के ड्राइवर पुरुषोत्तम, सिपाही संदीप, प्रदीप, नरेश व विनोद कुमार को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। रात नौ बजे पर सिक्योरिटी शाखा प्रभारी भूपेंद्र सिंह व ओएसआई सतपाल सिंह सहित पुलिस की टीम वापस लौट आई।

पुलिस ने भांजी लाठियां

घायल ने बताया कि वे तो एक तरफ खड़ा था। पुलिसकर्मी आए और धुनाई कर दी। कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।
कानूनी कार्रवाई होगी
डीएसपी अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस शांति से जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। शरारती तत्वों ने अचानक पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।