(हंगामे के चलते हाईवे पर लगी रही ट्रकों की कतार।)
सांपला। झज्जर मेंं गो हत्या को लेकर लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा। लोगों ने झज्जर-
सोनीपत राजकीय मार्ग को बंद कर रविवार को लगातार दूसरे दिन भी आक्रोश जताया। जबकि हाईवे नंबर 10 शनिवार की रात से ही टोल पर बंद था। जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही आस-पास के गांव के लोगों को भी जाम से जूझना पड़ा। जाम लगाने वाले लोगों को पुलिस दिन भर समझाती रही लेकिन वे नहीं माने।
ये है मामला
झज्जर के देवरखाना में सुबह लोगों को कुडली मानेसर मार्ग पर गायों के अवशेष मिले थे। इस गोहत्या मानते हुए ग्रामीण भड़क गए, धीरे-धीरे ये गुस्सा रविवार को सांपला तक पहुंच गया। सुबह झज्जर-
सोनीपत स्टेट हाईवे पर गढ़ी सांपला मोड़ पर गो भक्तों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने लगी पर वे नहीं माने। इधर हाईवे नंबर 10 पर रोहद के पास टोल पर शनिवार से ही जाम लगाया हुआ है जो रविवार को भी जारी रहा।
वाहनों के रास्ते बदले
हाईवे नंबर 10 व स्टेट हाईवे जाम की खबर लगते की पुलिस ने वाहनों के रास्ते बदल दिए। रोहतक की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को बेरी मार्ग से निकाला गया। जबकि सोनीपत की तरफ जाने वालों को गिझी नयाबांस के रास्ते सोनीपत भेजा गया। दूर दराज से आने वाले वाहन चालक लोकल रुटों में उलझे रहे। जिससे दिल्ली तक दो घंटे का सफर तीन घंटे से ज्यादा हो गया।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...