पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीजीआई में शॉर्ट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले बुझाई जा चुकी थी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. पीजीआईएमएस के वार्ड नंबर दो में गुरुवार को सवा 12 बजे शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इससे वार्ड व परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीज व स्टाफ सदस्य इधर-उधर भागने लगे। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई।

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां हालांकि मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आग पर कर्मचारियों ने काबू पा लिया। सुरक्षा कर्मी वहां पहले से ही तैनात थे। इसके कारण करीब पौने घंटे तक बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई और वार्डों में अंधेरा छा गया। जहां पहले से ही मरीज हड़ताल से परेशान चल रहे थे, उन्हें बिजली सप्लाई बाधित होने से भी परेशान होना पड़ा। बाद में उसे भी ठीक कर लिया गया।
(रोहतक. पीजीआई के 2 नंबर वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी तारों में आग।)