पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एप्रेन पहनोगे तो नहीं होगा मरीजों से झगड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीआई के इमरजेंसी विभाग में औचक निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों से सवाल-जबाव के बाद दवाएं के रखरखाव को लेकर नर्सों को आदेश देते प्रोवीसी डॉ. वीके जैन।
रोहतक. पीजीआई के इमरजेंसी विभाग में सोमवार को प्रोवीसी डॉ. वीके जैन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुबह विभाग में डॉक्टर बिना एप्रन पहने मरीजों का उपचार कर रहे थे। साथ ही आईसीयू में भी कुछ डॉक्टर बिना एप्रन पहने मिले। यह देख डॉ. जैन ने उक्त पीजी डॉक्टर को बुलाकर एप्रन के बारे में पूछा। डॉ. जैन ने कहा, "एप्रन पहनोगे, तो मरीजों से झगड़ा भी नहीं होगा।'

डॉक्टर व मरीज के बीच एप्रन व्यवहारिक सेतु का कार्य करता है। अगर डॉक्टर इसे धारण नहीं करता है, तो डॉक्टर की पहचान ही नहीं हो सकेगी। हालांकि कई कर्मचारी तो इस निरीक्षण को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की चेतावनी से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि रविवार शाम स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के शहर आगमन व पीजीआई के दोषी अधिकारियों को चेतावनी देने के बाद राज्य के एकमात्र पीजीआईएमएस में हड़कंप मचा हुआ है।

इस दौरान डीएमएस डॉ. रविंद्र साहू, सीएमओ प्रदीप, सहायक सुरक्षा अधिकारी संजय सांगवान, सतबीर सिंह एमपीएचएस, प्रवक्ता सीमा दहिया व राजेश भड़ उपस्थित थे।

दोबारा बिना एप्रन पहने मिले तो होगी कार्रवाई
एप्रन को लेकर प्रोवीसी डॉ. जैन ने कहा कि ये उनका पहला निरीक्षण है। इसीलिए डॉक्टरों की गलती को माफ किया जा रहा है। अगर दोबार कोई डॉक्टर बिना एप्रन के मरीजों का उपचार करते मिला, तो उस के खिलाफ कार्रवाई होगी। आपातकालीन विभाग के अलावा प्रोवीसी ने सीएमओ कार्यालय, सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग, मेडिसन विभाग, आईसीयू व शिशु रोग विभाग का भी दौरा किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य तस्वीरें..