पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिनदहाड़े की 6 साल के मासूम का किया अपहरण, पुलिस ने पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | शहर के सेक्टर-4 से गुरूवार को दिनदहाड़े फिरौती के लिए एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से अपहरणकर्ता को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बच्चा भी बरामद हो गया। ठेकेदार कपूर सिंह अहलावत का 6 वर्षीय बेटा प्रथम गुरुवार को सेक्टर-4 स्थित अपने घर तय समय 2.30 बजे नहीं पहुंचा तो उसकी मां सुनीता घर से निकली। उसने देखा कि कि बाहर प्रथम का जूता पड़ा है। उसे शक हुआ तो उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी।
उसने देखा कि एक युवक सफेद रंग की सेंट्रो कार में आया और बच्चे को डिग्गी में डालकर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच सुनीता के मोबाइल पर कॉल आई, लेकिन बात नहीं हुई। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से लोकेशन की जांच की। शाम को 5:15 बजे आरोपी को दिल्ली बाईपास के नजदीक घेर लिया। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। पुलिस की गोली से युवक जख्मी हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चा कार की डिग्गी से सुरक्षित मिला।
रोड़ी-क्रशर का काम करता है आरोपी

डीआईजी सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी जितेंद्र झज्जर जिले के गांव गुमाना का मूल निवासी है। वह दिल्ली रोड स्थित फ्रैंड्स काॅलोनी में परिवार के साथ रह रहा है। उसका रोड़ी-क्रशर का काम है। इसी क्रम में उसकी मुलाकात कपूर सिंह से हुई। काम मंदा होने से उसने कपूर के बेटे प्रथम का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई।
(फोटो- अपहरण के बाद घर आया बेटा, मां ने गले से लगाया।)