पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Political Parties On Social Networks Sides

सोशल नेटवर्क में चौटाला की जेल से शपथ, भाजपा में सीएम पद की ही चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबी गैंग सरकार करीब 70 हजार लोग पसंद कर रहे हैं। रोजाना 4 से 5 कार्टून पोस्ट किए जाते हैं। कटाक्ष करने के मामले में इतने आगे कि निजीस्तर तक भी हमले किए जाते हैं। चंडीगढ़ में एडिटिंग टीम इसके लिए बैठाई गई है।
रोहतक. ऐसा पहली बार हो रहा जब राजनीतिक दल फील्ड के साथ-साथ सोशल साइट्स पर भी लड़ाई लड़ रहे हैं। इनेलो का गोलीबाज गुलाबी गैंग और जवाब में कांग्रेस का तिहाड़ गैंग और इनेतो गैंग इसी का उदाहरण है।

फेसबुक हो, ट्विटर या फिर वॉट्सएप..ऑन लाइन होते ही राजनीतिक पंच पढ़ने को मिल जाएंगे। इस बार सोशल साइट्स की लड़ाई में सबसे ज्यादा इनेलो सक्रिय है। पार्टी ने पांच जगह आईटी टीम बैठाकर मैसेज भेजने से लेकर फेसबुक पेज भी धड़ाधड़ बनाने शुरू कर दिए। लोकसभा में भाजपा जितनी एक्टिव थी, अभी इतनी नहीं लग रही। फिर भी करनाल में आईटी ऑफिस खोला है। काम में तेजी भी शुरू की गई।

वहीं, कांग्रेस में रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा सोशल साइट की फाइट के सेनापति हैं। इसके अलावा एक आईटी विंग भी इस पर काम कर रहा है। कई जगह प्रत्याशी अपने स्तर पर यह मोर्चा संभाल रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा चर्चा चौटाला के मुख्यमंत्री बनने की चाह को लेकर है, दूसरा हॉट इश्यू यह कि भाजपा कितनी सीटें जीतेगी? दो तिहाई कमेंट्स और लाइक इसी पर हैं। शेष चर्चाएं अन्य दलों, विकास और आरोप-प्रत्यारोप तक सिमटी हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, इंडियन नेशनल लोकदल सेनापति दुष्यंत..