पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जैसे ही मिला मौका, बिना हथकड़ी खोले ही हो गया फरार एक बंदी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक. भौंडसी जेल से बीमारी के चलते पीजीआई में इलाज के लिए लाया गया बंदी रविवार को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। फरीदाबाद जिले के पुराला गांव निवासी सुभाष पीछले दो माह से आर्म्स एक्ट में भौंडसी जेल में बंद था उसे 8 मई को उपचार के लिए पीजीआई लाया गया।

रविवार दोपहर को हवलदार सुरेंद्र और नरेश खाना खाने के लिए बाहर चले गए। उनके जाने के बाद डाक्टर सुभाष की जांच के लिए आए तो उन्होंने सिपाही अजय को दवाई लाने को कहा। अजय बगैर हथकड़ी को बेड से बांधे बाहर से दवा लेने चला गया जब वह वापस आया तो सुभाष वहां नहीं था।

मेवात पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर हरिओम की शिकायत पर अर्बन एस्टेट पुलिस ने मेवात पुलिस के जवान नरेश, सुरेंद्र और अजय के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने और बंदी सुभाष के खिलाफ पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला दर्ज किया है। पीजीआई से फरार होने का यह पीछले एक माह में तीसरा मामला है।

इससे पहले 12 अप्रैल को जींद से पीजीआई पहुंची एक महिला को सरकारी सहायता दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर एक महिला दो माह की बच्ची को लेकर चंपत हो गई थी। वहीं 20 अप्रैल को उपचार के लिए करनाल जेल से लाया गया कैदी अमनदीप शौच के बहाने फरार हो गया था। अभी तक किसी भी मामले को पुलिस नहीं सुलझा पाई है।