पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rampal's Supporters Harvested Organically

रामपाल के समर्थकों ने काटा बवाल, न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | करौंथा के सतलोक आश्रम के संत रामपाल के सैकड़ों समर्थकों ने शुक्रवार को न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा शहर में खूब बवाल काटा। साथ ही राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप जांच की मांग की। उधर, पुलिस ने धारा 144 तोड़ने व कोर्ट की अवमानना करने पर रामपाल समर्थकों पर मामला दर्ज किया है।
2006 में हुई हत्या के मामले में जिला अदालत में हत्या की सुनवाई हुई, जहां रामपाल को छोड़कर दूसरे आरोपी पेश हुए। रामपाल को हाईकोर्ट से पेशी से छूट मिली है, क्योंकि पिछली बार हिसार कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी के चलते काफी विवाद हुआ था। तब भी मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था।
इसके बावजूद जिला प्रशासन व पुलिस पहले से अलर्ट नहीं हुई। शुक्रवार सुबह 7 बजे ही सैकड़ों की संख्या में रामपाल समर्थक नए बस स्टैंड के सामने सिटी पार्क में एकत्र होने लगे। शुक्रवार सुबह नौ बजे संख्या हजारों में पहुंच गई। जुलूस के रूप में हाथों में बैनर लेकर विकास नगर, लक्ष्मी नगर से होते हुए सोनीपत स्टैंड पर जमा हो गए। तत्काल पुलिसबल भेजकर समर्थकों को अदालत की तरफ बढ़ने से रोका।

एसडीएम दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर समर्थकों से आग्रह किया कि वापस जाएं। इसके बाद समर्थक उसी रास्ते से सिटी पार्क की ओर रवाना हो गए।
(फोटो- शहर के मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते रामपाल समर्थक।)