पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rohtak Gangrape Case Police Found The Place Where Accused Killed Girl

रोहतक गैंगरेप केस में नया खुलासा : कुछ देर चुप रहती तो बच जाती जिंदगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. हरियाणा के रोहतक में नेपाली लड़की की गैंगरेप के बाद की गई हत्‍या के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, गैंगरेप के बाद छह आरोपी चले गए। बाकी तीन आरोपियों से कहा गया था कि वे लड़की को किसी दूसरे स्थान पर छोड़ दें। जब ये तीनों लड़की को ले जाने लगे तो उसने विरोध किया। तब आरोपियों को डर लगा कि कहीं ये लड़की बाद में उनकी करतूत का खुलासा न कर दे। इसके बाद ही उसकी बर्बरता से हत्या कर दी गई। दरअसल, लड़की से गैंगरेप के दौरान तमाम आरोपी एक-दूसरे को नाम से बुला रहे थे और इसी कारण लड़की सभी आरोपियों के नाम जान चुकी थी। आरोपियों को लगा कि वह बाद में सभी का भेद खोल सकती है।
पहले नहर में बहाना चाहते थे शव

जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी लड़की का शव पास ही की एक नहर में बहाना चाहते थे, लेकिन जब वहां पहुंचे तो नहर सूखी थी। इसीलिए उसके शव के टुकड़े कर उन्हें यहां-वहां फेंक दिया गया। इसी कारण पुलिस को लड़की का हाथ पांच दिन बाद घटना स्थल से काफी दूर मिला था। लड़की के सिर पर ईंट से वार करने के अलावा उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें पहुंचाई
गईं थीं।
साइंटिफिक एविडेंस इकट्ठा करेगी पुलिस

पुलिस के अनुसार, घटना स्थल की फोरेंसिक जांच के लिए एक स्पेशल टीम जा रही है, ताकि साइंटिफिक एविडेंस इकट्ठा करके उन्हें सबूत के तौर पर अदालत में पेश किया जा सके। फोरेंसिक जांच के पहले पुलिस ने घटना स्थल और पास के खेतों पर गार्ड तैनात कर दिए हैं, ताकि सबूत नष्ट न किए जा सकें। दरअसल, इन्हीं खेतों में से एक खेत पर बने दो कमरों में लड़की से रेप किया गया था और इसके बाद उसकी हत्या करके लाश के टुकड़ों के फेंका गया था। पुलिस को घटना स्थल से शराब की बोतलें भी मिली हैं।
आंदोलन की धमकी और पीएम को पत्र

दूसरी ओर, अखिल भारत नेपाली एकता समाज के राष्ट्रीय प्रधान मित्रपाल शर्मा ने कहा है कि यदि इस मामले में न्याय नहीं मिलता तो उनका संगठन आंदोलन करेगा। शर्मा ने बताया कि उन्होंने न्याय के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।
ये है मामला
5 फरवरी को नेपाली मूल की 28 वर्षीय युवती की रेप के बाद बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टरों ने बताया था कि पीड़ित के नाजुक अंग के अंदर 16 सेमी तक के पत्थर मिले। पोस्टमॉर्टम के दौरान ही पता चला कि लड़की के प्राइवेट पार्ट में सीमेंट की चादर के टुकड़े, ब्लेड, लोहे की कीलें और कंडोम तक घुसाए गए थे। मृतक लड़की मानसिक रूप से बीमार थी और रोहतक में अपनी बहन के यहां इलाज के लिए आई थी। घटना दिन वह अचानक घर से लापता हो गई थी और एक दिन बाद पुलिस को उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।
आगे देखें संबंधित फोटोज...
.