पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rohtak Gangrape Case Villagers Feel Shame

रोहतक गैंगरेप केस में गांव के लोग बोले- मिट्टी में मिला दी गांव की इज्जत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। नेपाली युवती से दरिंदगी के मामले में वीरवार को दिनभर गांव गद्दीखेड़ी और हिसार रोड पर हर किसी की जुबान पर इसी मामले की चर्चाएं थीं। हर कोई इस दरिंदगी के आरोपियों को देखने के लिए उमड़ रहा था। पूरे रोड पर सिर्फ उसे देखने वालों की भीड़ थी।

वहीं, इस वारदात के बाद से ग्रामीण गांव गद्दीखेड़ी का नाम लेने से भी कतराने लगे हैं। पूरा गांव इस वारदात के बाद से शर्मसार है। जैसे ही पुलिस आरोपियों को कपड़े जलाने के स्थान पर लेकर गई स्कूल से आते बच्चों और गांव के लोगों के लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। हर कोई आरोपियों को हेय दृष्टि से देख रहा था। कुछ ग्रामीणों से जब इस बारे में बात की तो उनके मुंह से निकला कि भाई साहब फौज से लेकर बड़ी-बड़ी नौकरियों में गांव के लोग शामिल हैं।
पूरा जिला गर्व करता था गांव के नाम पर। शहीद मेजर राजीव कुमार जून इसी गांव के निवासी थे। अब इस वारदात के बाद हर कोई गांव का नाम लेने से कतरा रहा है। इन दरिंदों ने गांव की इज्जत को मिट्टी में मिला दिया। हर कोई आरोपियों को दुत्कारता रहा। वहीं, रोड पर निशानदेही कराते हुए तो एक प्रत्यक्षदर्शी का गुस्सा तो यहां तक पहुंच गया कि उसने गोली मार दो इनको की बात कह डाली। इस पर डीएसपी अमित भाटिया ने तुरंत व्यक्ति को मौके से दौड़ा दिया।
शीले और माटा ने गांव में जलाए थे कपड़े

निशानदेही के दौरान गुरुवार को पुलिस आरोपी सुनील उर्फ शीले और सुनील उर्फ माडा को लेकर गांव में पहुंची। यहां पर आरोपियों ने छह फरवरी की रात आठ बजे कपड़े जलाए थे। शीले ने बताया कि खबर पढ़ने के बाद माडा ने फोन पर उसे सूचना दी कि मौके से युवती के कपड़े उठा लाओ। इससे पहचान हो सकती है और वे पकड़े जा सकते हैं। इस पर शीले बाइक लेकर गया और माडा को साथ लेकर कपड़े अंधेरे में गांव के घेर में कपड़े जला दिए।
मुंह पर चुन्नी बांध रोई हैवान की मां

जैसे ही दोनों आरोपी शीले और माडा गांव में पहुंचे और पुलिस ने उन्हें जीप से उतारा तो बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई उन्हें दुत्कारता हुआ ही नजर आया। वहीं, माडा की मां तो उससे मिलने के लिए एक बार जीप तक भी पहुंची, लेकिन इसे देखकर पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और मां को आरोपी से दूर कर दिया। मां ने मुंह पर चुन्नी बांधी हुई थी, लेकिन बेसुध-सी अपने बेटे की हैवानियत पर उसकी आंखों में दर्द के आंसू भी थे।
नहीं देखी ऐसी वारदात

गंदे से गंदे अपराध की फोरेंसिक जांच करने वाले दोनों फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. रविंद्र पाल और डॉ. सरोज दहिया ने बताया कि दोनों ही 11 साल से इस काम को कर रहे हैं, लेकिन इतनी भयानक वारदात हमने भी कभी नहीं देखी।
पूरे करियर में इतना घिनौना अपराध किसी महिला से पूरे प्रदेश में देखने को नहीं मिला है। केस को मजबूत बनाने के लिए स्लाइवा के सैंपल व बीड़ी के टुकड़े भी मौके से बरामद किए गए हैं। वहीं, आरोपियों के जूते से मिली मिट्टी के निशान भी पाए गए हैं। हर निशानदेही की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
आगे की स्लाइड में देखिए जहां नेपाली लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था उस जगह की PHOTOS...