पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rohtak Police Take Help Of DIG Crime Of Gurgaon In Nepali Girl Murder Case

रोहतक की निर्भया को न्याय दिलाने गुड़गांव के डीआजी क्राइम को सौंपा जिम्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | नेपाल की युवती से दरिंदगी का मामला सुलझने की उम्मीद अब जग गई हैं। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस अब गुड़गांव रेंज के डीआईजी क्राइम विवेक शर्मा की मदद लेगी। वारदात के चार दिन बाद रोहतक पहुंचे एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मुहम्मद अकील व डीआईजी क्राइम विवेक शर्मा ने आईजी और एसपी के साथ मीटिंग कर जांच की स्टेट्स रिपोर्ट तलब की।
इसके बाद उन्होंने बहु अकबरपुर में घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए किया। इससे पहले विवेक शर्मा रोहतक में अपना घर मामला, करौंथा में बवाल के बाद शांति बहाली, गोहाना बैंक में सुरंग कांड, रोहतक के व्यापारी के बेटे का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने, एमडीयू में पुस्तक घोटाला, बरवाला में रामपाल प्रकरण को सुलझाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
नेपाल की युवती से दरिंदगी के चौथे दिन प्रदेश समेत आसपास के क्षेत्र से नेपाली समाज के लोग रोहतक पहुंचे। मानसरोवर पार्क में हजारों लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला और डी पार्क पर पहुंच शाम 6 बजे दिल्ली बाईपास रोड जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
मोमबत्ती जलाकर पीड़िता को श्रद्धांंजलि देती युवती। वहीं, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द दोषियों को काबू करे। उन्होंने कानून व्यवस्था के मामले में सरकार को भी घेरा और सोमवार को राज्यपाल को ज्ञापन देने की बात कही।