दोनों बहनें सुरक्षा की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग के लोगों और कई संगठनों के साथ एसपी से मिली थीं। इस पर रोहतक पुलिस की दो महिला कांस्टेबल उनकी सुरक्षा में तैनात कर दी गईं। इन संगठनों ने पुलिस-प्रशासन के समक्ष मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने, आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला जोड़ने, मजिस्ट्रेट से जांच कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने जैसी कई मांगें रखीं। राेहतक से
सोनीपत जाते समय 28 नवंबर को बस में तीन युवकों ने कथित रूप से छेड़छाड़ की थी। दोनों बहनों ने इन युवकों को लात-घूसों और बेल्ट से धुना। घटना का वीिडयाे 30 नवंबर को वायरल हुआ था। बाद में लड़कों के पक्ष में कई गवाह और मामला छेड़छाड़ या सीट विवाद में उलझ गया।