पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक बहनों ने पुलिस पर उठाए सवाल: हत्या के प्रयास की धारा क्यों नहीं लगाई

मर्दानी बहनों का आरोप- छेड़छाड़ के बाद मनचलों ने बस से फेंका था, SIT करें जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पीड़ित छात्राएं आरती व पूजा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।)
रोहतक। बस में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ व मारपीट के मामले की जांच में पुलिस पर ही सवाल उठने लगे हैं। सोमवार को पीड़ित लड़की आरती व पूजा ने आईजी व एसपी को पत्र लिख पूछा है कि जब अभियुक्तों ने उन्हें बस से बाहर फेंका था तो हत्या के प्रयास की धारा क्यों नहीं लगाई गई। जांच अधिकारी एएसआई देवी रानी ने उनका मेडिकल भी कराया था।
सोमवार दोपहर को पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि केस की जांच एसआईटी से कराई जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। पीड़ित लड़कियों ने राष्ट्रीय महिला आयोग को भी पत्र की कॉपी भेजी है। दोनों बहनों ने कहा कि अगर उन्हें महिला आयोग का साथ नहीं मिलता तो वे सुसाइड कर सकती थीं। उनके परिवार को भी सुरक्षा दी जाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, कागज पर लिख फेंंका था मोबाइल नंबर
दोनों बहनों ने पत्रकारों को बताया कि वे साढ़े 12 बजे बस अड्डे पर पहुंची। आरोपी कुलदीप व मोहित आए और पूजा की ओर कागज के टुकड़े पर मोबाइल नंबर लिखकर फेंका। नहीं उठाया तो गालियां दी। इसके बाद वो दूसरी बस में सीट नंबर 15 व 16 पर बैठ गईं। बाद में बताया गया कि सीट नंबर कैंसल हो गए हैं।
दोनों युवकों ने अंदर आकर उन्हें गालियां दी। एक महिला के कहने पर वे चुपचाप बैठी रहीं, लेकिन कुलदीप ने पूजा के कंधे पर हाथ रख दिया। इस बारे में कंडक्टर से कहा तो उन्होंने आरोपी लड़कों को आगे खड़ा होने के लिए कहा। भालौठ बस अड्डे पर तीसरा साथी दीपक आ गया और कहा कि कौन-सी लड़कियां हैं। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
आगे की स्लाइड में पढ़िए 9 गवाह आ चुके हैं सामने...