रोहतक. काहनौर बैंक लूटकांड की स्क्रिप्ट फिल्म देखकर बालंद गांव के 3 साधन संपन्न परिवारों के साहबजादों मोहित, रवींद्र व संदीप उर्फ बंटी ने लिखी। मोहित व संदीप के पिता फौजी हैं, वहीं रविंद्र के पिता रोडवेज से सेवानिवृत हैं। बुधवार को सीआईए पुलिस के हत्थे चढ़े मोहित व रवींद्र ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया, जबकि संदीप को 24 जनवरी को ही वारदात के दिन मौके पर दबोच लिया गया और पांच दिन के रिमांड पर लिया जा चुका है।
मौजमस्ती के लिए अपराध
एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने खुलासा किया है कि 12वीं पास करने के साथ ही अच्छा खाना व कपड़े पहनने का शौक बढ़ गया। तीनों दोस्त हैं और अक्सर रोहतक एक साथ जाते। तीनों ने एक फिल्म में देखा कि आसानी से बदमाश बैंक में डकैती डालकर फरार हो जाते हैं। बस वहीं से रातोंरात लाखों रुपए कमाने की ठान ली। संदीप ने कहा कि परिजनों ने काहनौर में ठेके पर जमीन ले रखी थी। वह अक्सर काहनौर जाता है। यहां उसने देखा कि एसबीआई बैंक की शाखा में आसानी से लूट की वारदात अंजाम दी जा सकती है। रोहतक, कलानौर व महम में ज्यादा खतरा है, क्योंकि वहां आसानी से पुलिस पहुंच सकती है।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...